चार दिवसीय यात्रा पर महाराष्ट्र के ठाणे पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत
मुंबई । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत चार दिवसीय यात्रा पर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पहुंचे, जहां वे संगठन की ‘शाखाओं’ का दौरा करने और इसके पदाधिकारियों से मुलाकात करने वाले है। एक पदाधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। आरएसएस की भिवंडी इकाई के सचिव विजय वल्लाल ने बताया कि भागवत भिवंडी में रहने वाले है। जहां वे संगठन की शाखाओं का दौरा करने और कोंकण क्षेत्र के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने वाले है। उन्होंने बताया कि आरएसएस प्रमुख 26 जनवरी को एक कॉलेज में राष्ट्र ध्वज फहराने के कार्यक्रम में हिस्सा लेकर छात्रों को संबोधित करने वाले है।

राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद