झारखंड सरकार की मुख्य सचिव ने परिवार के साथ जू का किया भ्रमण
रांची। मुख्य सचिव अलका तिवारी उनके पति पूर्व मुख्य सचिव रहे डीके तिवारी मंगलवार को परिवार के साथ घूमने के लिए भगवान बिरसा जैविक उद्यान पहुंचे।मुख्य सचिव ने जू में बैट्री वाहन में सवार होकर भ्रमण किया। सांप घर बंद रहने के कारण बाहर से देखने के बाद वहां से निकल गई। वन विभाग का सचिव रहने के समय मुख्य सचिव अलका तिवारी ने सांप घर का उद्घाटन किया था। तितली पार्क के पास मुख्य सचिव ने रुद्राक्ष और डीके तिवारी ने सिंदूर के पौधे लगाए। पांच घंटे जू में भ्रमण के दौरान 11 बजे मुख्य सचिव अलका तिवारी उनके पति और झारखंड के मुख्य सचिव रहे डीके तिवारी पहुंचे थे। जू के डायरेक्टर जब्बर सिंह ने उनका स्वागत किया। वह सबसे पहले बाघ केज और उसके बाद तेंदुआ केज पहुंचकर तेंदुआ देखा। तेंदुआ देखने का बाद लेफ्ट कैट गई। इसके बाद शेर देखने के बाद हाथी और हिप्पो केज पहुंचकर हिप्पो देखा। वहां से जू के दूसरी ओर मछलीघर और तितली पार्क का भ्रमण कर रांची लौट गईं।

राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव